(1) हिन्दी का पहला नाटक है।
≫ - नहुष ।



(2) कबीरदास की भाषा थी।
≫ - सधुक्कडी ।



(3) कलम का जादूगर किसे कहा जाता है।
≫ - रामवृक्ष बेनीपुरी को ।



(4) प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है। यह कथन किसका है।
≫ - रामविलास शर्मा ।



(5) रामचरितमानस में कुल कितने काण्ड है।
≫ - सात ।



(6) हिन्दी साहित्य के इतिहास के रचयिता कौन है।
≫ - आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ।



(7) गीत गोविन्द किस भाषा में है।
≫ - संस्कृत भाषा में ।



(8) लोक नायक किसको कहा जाता है।
≫ - तुलसीदास जी को ।



(9) इन्दिरापति किसे कहा जाता है।
≫ - विष्णु को ।



(10) पंचतंत्र क्या है।
≫ - कहानी संग्रह ।



(11) पुस्‍तक कौन सा शब्‍द है।
≫ - तत्‍सम।



(12) आग कौन सा शब्‍द है।
≫ - तद्भव ।



(13) पृथ्‍वी कौन सा शब्‍द है।
≫ - तत्‍सम।



(14) फूल कौन सी संज्ञा है।
≫ - जातिवाचक।



(15) ईमानदारी में कौन सी संज्ञा है।
≫ - भाववाचक।



(16) लंबोदर कौन सा शब्‍द है।
≫ - योगरूढ़ ।



(17) सोना में कौन सी संज्ञा है।
≫ - द्रव्‍यवाचक ।



(18) मै कौन सा पुरूष है।
≫ - उत्‍तम पुरूष। '



(19) 'आप' में कौन सा सर्वनाम है।
≫ - निश्‍चयवाचक।



(20) 'गोल' विशेषण है।
≫ - गुणवाचक विशेषण।



(21) 'त' किस वर्ग का उच्‍चारण स्‍थान है।
≫ - दन्‍त।



(22) 'प' किस वर्ग का उच्‍चारण स्‍थान है।
≫ - ओष्‍ठ ।



(23) 'च' किस वर्ग का उच्‍चारण स्‍थान है।
≫ - तालु ।



(24) वर्णो के समूह को क्‍या कहते है।
≫ - वर्णमाला।



(25) क्ष, त्र और ज्ञ ये तीनों कौन सा व्‍यंजन है।
≫ - संयुक्‍त व्‍यंजन।



(26) 'ओह! यह पिट ही गया' कौन सा वाक्‍य है।
≫ - विस्‍मयवाचक वाक्‍य ।



(27) 'यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ' कौन सा वाक्‍य है।
≫ - संकेतवाचक वाक्‍य।



(28) 'तुम अपने काम में सफल रहो' कौन सा वाक्‍य है।
≫ - इच्‍छावाचक वाक्‍य।



(29) 'रसभरा' में कौन सा तत्‍पुरूष समास है।
≫ - करण-तत्‍पुरूष।



(30) 'स्‍वर्गप्राप्‍त' में कौन सा तत्‍पुरूष समास है।
- कर्म-तत्‍पुरूष।



(31) 'यथासंभव' में कौन सी समास है।
≫ - अव्‍ययीभाव।



(32) 'वीणापाणि' में कौन सा समास है।
≫ - बहुव्रीहि समास ।



(33) 'दुअन्‍नी' में कौन सी समास है।
≫ - द्विगु समास।



(34) पदबंध कितने प्रकार है।
≫ - 3 ।



(35) उत्‍पत्ति की दृष्टि से शब्‍दों के कितने भेद है।
≫ - 4 ।



(36) रचना की दृष्टि से शब्‍दों के कितने भेद है।
≫ - 3 ।



(37) विकारी और अविकारी शब्‍दों के कितने भेद है।
≫ - 8 ।



(38) 'यथासमय' में कौन सी समास है।
≫ - अव्‍ययीभाव।



(39) 'प्रत्‍येक' में कौन सी समास है।
≫ - अव्‍ययीभाव।



(40) 'तिरंगा' है।
≫ - बहुव्रीहि समास।



(41) 'कवि' का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - कवयित्री।



(42) 'सूर्य' का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - सूर्या।



(43) 'पेड़ से फल गिरा' इस वाक्‍य में 'से' किस कारक की विभक्ति है।
≫ - अपादान।



(44) 'वह कुल्‍हाड़ी से वृक्ष काटता है' इस वाक्‍य में 'से' किस कारक की विभक्ति है।
≫ - करण।



(45) 'माँ ने बच्‍चे को सुलाया' इस वाक्‍य में 'को' किस कारक की विभक्ति है।
≫ - कर्म ।



(46) 'अध्‍यापक' शब्‍द का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - अध्‍यापिका।



(47) 'नायक' शब्‍द का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - नायिका।



(48) 'महाशय' शब्‍द का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - महाशया।



(49) 'नेता' शब्‍द का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - नेत्री ।



(50) 'दाता' शब्‍द का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - दार्त्री।



(51) 'इन्‍द्र' शब्‍द का स्‍त्रीलिंग रूप क्‍या है।
≫ - इन्‍द्राणी।



(52) 'उ' ध्‍वनि का उच्‍चारण स्‍थान क्‍या है।
≫ - ओष्‍ठ।



(53) 'समुच्‍चय' का सही सन्धि विच्‍छेद क्‍या है।
≫ - सम्+उत्+आय ।



(54) 'सर्योदय' का सही सन्धि विच्‍छेद क्‍या है।
≫ - सूर्य+उदय।



(55) महेन्‍द्र का सन्धि विच्‍छेद क्‍या है।
≫ - महा+इन्‍द्र ।



(56) 'क्‍या आप जा रहे है?' 'क्‍या' में कौन सा निपात है।
≫ - प्रश्‍नबोधक ।



(57) 'मैं भी यह जानता हूँ।' इस वाक्‍य में 'भी' में कौन सा निपात है।
≫ - बलदायक निपात।



(58) 'झूठ मत बोलो' इस वाक्‍य में 'मत' कौन सा निपात है।
≫ - निषेधबोधक।



(59) 'तुम्‍हें राम के आने तक प्रतीक्षा करनी होगी। इस वाक्‍य में 'तक' कौन सा निपात है।
≫ - बलदायक निपात।



(60) 'पशु' पक्षी ही अपना हित समझते है। इस वाक्‍य में 'ही' कौन सा निपात है।
≫ - बलदायक।



(61) 'पवन' का सही संधि-विच्‍छेद है।
≫ पो+अन।



(62) उत् + हार के योग से कौन सा शब्‍द बनेगा।
≫ उद्धार।



(63) 'पर्यावरण' का सही संधि-विच्‍छेद है।
≫ परि+आवरण।



(64) अनुनासिक का संबंध होता है।
≫ नाक और मुँह दोनों से।



(65) अनुनासिक व्‍यंजन कौन से होते है।
≫ वर्ग के पंचमाक्षर।



(66) जो पहले कभी न हुआ हो।
≫ अभूतपूर्व।



(67) जो कहा न जा सके।
≫ अकथनीय।



(68) समय की दृष्टि से अनुकूल।
≫ समयानुकूल।



(69) जो सबकुछ जानता है।
≫ सर्वज्ञ।



(70) जिसकी गर्दन सुंदर है।
≫ सुग्रीव।



(71) पुरूष एवं स्‍त्री का जोड़ा ।
≫ दम्‍पती।



(72) कार्य को नए ढंग से करने की पद्धति।
≫ नवीनीकरण।



(73) जंगल में लगने वाली आग।
≫ दावानल।



(74) प्रश्‍नादि के उत्‍तर की अपेक्षा करने वाला।
≫ उत्‍तरापेक्षी।



(75) ज्‍येष्‍ठ का विलोम शब्‍द है।
≫ कनिष्‍ठ।



(76) गमन का विलोम शब्‍द है।
≫ आगमन।



(77) अवनि का विलोम शब्‍द है।
≫ अम्‍बर ।



(78) हेय का विलोम शब्‍द है।
≫ ग्राह्य।



(78) श्रीगणेश का विलोम शब्‍द है।
≫ इतिश्री।



(80) अथ का विलोम शब्‍द है।
≫ इति ।



(81) अमृत का विलोम शब्‍द है।
≫ - विष।



(82) भाशा शब्‍द संस्‍कृत के किस धातु से बना है।
≫ - भाष्।



(83) 'तरूण' का विपरीतार्थक शब्‍द बताइए।
≫ - वृद्ध।



(84) इनमें से कौन-सी विपरीतार्थक शब्‍द 'पतझड़' का अर्थ है।
≫ - वसंत।



(85) 'गिरीश' में कौन सी संधि है।
≫ - दीर्घ संधि ।



(86) 'सिरतोड़' में कौन सा समास है।
≫ - कर्म-तत्‍पुरूष।



(87) 'महात्‍मा' में कौन सी समास है।
≫ - कर्मधारय समास।



(88) अर्थालंकार के कितने भेद होते है।
≫ - 12 ।



(89) जिन शब्‍दों के अंत में 'अ' आता है, उन्‍हें क्‍या कहते है।
≫ - अकारंत।



(90) पुरोहित में उपसर्ग है।
≫ - पुर:।



(91) अवनत शब्‍द में प्रयुक्‍त उपसर्ग है।
≫ - अव ।



(92) सावधानी शब्‍द में प्रयुक्‍त प्रत्‍यय है।
≫ - ई ।



(93) शिव का विशेषण क्‍या है।
≫ - शैव।



(94) भूतकाल के कितने भेद है।
≫ - 6 ।



(95) अपादान कारक की विभक्ति क्‍या होती है।
≫ - से (अलग होने पर) ।



(96) 'यथार्थ' में कौन सी संधि है।
≫ - दीर्घसंधि।



(97) 'मतैक्‍य' में कौन सी संधि है।
≫ - वृद्धिसंधि।



(98) हिन्‍दी किस भाषा-परिवार की भाषा है।
≫ - भारोपीय।



(99) हिन्‍दी भाषा का जन्‍म हुआ है।
≫ - अपभ्रंश से।